दो विद्यालयों में IAP CPR जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बरेली के बाल रोग विभाग द्वारा इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) CPR मास अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, बलीपुर तथा राजकीय बालिका हाईस्कूल, अहिलादपुर में CPR जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
दोनों विद्यालयों में प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने CPR के सिद्धांत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण को गंभीरता से सीखा तथा इसकी उपयोगिता को समझा।कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जीवनरक्षक तकनीक CPR से प्रशिक्षित कर आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी सहायता हेतु सक्षम बनाना था। दोनों विद्यालयों में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा स्वयं अभ्यास किया।
कोर्स कोऑर्डिनेटर्स
- डॉ. प्रीति लता राय, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग
- डॉ. अनीता कुमारी, प्रोफेसर, बाल रोग विभाग
दोनों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए समय पर एवं सही तरीके से दिए गए CPR के महत्व पर प्रकाश डाला तथा युवाओं से इस जीवनरक्षक कौशल को समाज सेवा के रूप में अपनाने का आह्वान किया।
CPR चैंपियंस
- डॉ. पायल गुप्ता
- डॉ. सैमानी
- डॉ. अपूर्वा
- डॉ. हितेश
- डॉ. अभिषेक बंसल
- डॉ. शाम्भवी त्रिवेदी
उपरोक्त सभी CPR चैंपियंस ने विद्यार्थियों को चरणबद्ध व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया तथा सभी प्रतिभागियों को स्वयं अभ्यास करने का अवसर दिया।कार्यक्रमों के आयोजन सचिव डॉ. दीपक उपाध्याय, प्रोफेसर, सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा दोनों विद्यालयों के प्रशासन, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।संस्थान ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में जीवन बचाने का आत्मविश्वास विकसित करेंगे तथा समाज में CPR जागरूकता को बढ़ावा देंगे।
You may also like

डॉ. अभिनव श्रीवास्तव बने यूपी ईएनटी एसोसिएशन के अध्यक्ष


